डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश के शेयर बाजार ने कारोबारी सप्ताह के पहले दिन (सोमवार, 08 फरवरी) एक बार फिर से इतिहास रच दिया है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 617.14 अंक यानी 1.22 फीसदी की तेजी के साथ पहली बार 51348.77 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 191.55 अंक (1.28 फीसदी) की बढ़त के साथ 15115.80 के स्तर पर बंद हुआ।
बता दें कि, आज शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 473.04 अंक (0.93 फीसदी) की तेजी के साथ 51204.67 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 136.70 अंक यानी 0.92 फीसदी की बढ़त के साथ 15060.95 के स्तर पर खुला था।
कच्चे तेल की बढ़ी कीमतें, जानें पेट्रोल-डीजल पर क्या हुआ असर
आज टाटा मोटर्स, हिंडाल्को, महिंद्रा एंड महिंद्रा, JSW स्टील और श्री सीमेंट के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं ब्रिटानिया, हिंदुस्तान यूनिलीवर, डिविस लैब, कोटक महिंद्रा बैंक और बजाज फाइनेंस के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।
बात करें सेक्टोरियल इंडेक्स की तो, आज PSU बैंक और FMCG के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर बंद हुए। इनमें IT, प्राइवेट बैंक, ऑटो, मीडिया, रियल्टी, बैंक, फार्मा, मेटल और फाइनेंस सर्विसेज शामिल हैं।
मालूम हो कि बजट आने के बाद से देश का शेयर बाजार उछाल पर रहा है। सेंसेक्स के साथ निफ्टी में लगातार मजबूती देखने को मिल रही है। इससे पहले शुक्रवार (05 फरवरी 2021) को भी बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स 117.34 अंकों की तेजी के साथ 50,731.63 पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 28.60 अंकों की तेजी के साथ 14,924.25 पर बंद हुआ था।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

.
Post a Comment