डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन (गुरुवार, 11 फरवरी) मजबूती के साथ बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 222.13 अंक ऊपर 51531.52 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 66.80 अंक की तेजी के साथ 15173.30 के स्तर पर बंद हुआ।
बता दें कि एक फरवरी को आम बजट पेश होने के बाद से देश के शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी देखी गई। यह तेजी बीते पूरे सप्ताहभर जारी रही। लेकिन इस सप्ताह के शुरू होते ही इसमें गिरावट दिखना शुरू हो गई। हालांकि आज बाजार बंद होते होते एक बार फिर से रौनक लौट आई।
लगातार तीसरे दिन बढ़ी पेट्रोल-डीजल की कीमतें, जानें आज क्या हैं दाम
आज हिंडाल्को, रिलायंस, सन फार्मा, अडाणी पोर्ट्स और गेल के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं इचर मोटर्स, L&T, टाटा मोटर्स, कोल इंडिया और टाइटन के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।
बात करें सेक्टोरियल इंडेक्स की, तो आज बैंक, फाइनेंस सर्विसेज, ऑटो, मीडिया, रियल्टी और PSU बैंक लाल निशान पर बंद हुए। वहीं प्राइवेट बैंक, FMCG, मेटल, IT और फार्मा हरे निशान पर बंद हुए।
बता दें कि आज सुबह आज मुंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स बीते सत्र से 143.55 अंकों की कमजोरी के साथ 51,165.84 पर खुला था और 51,157.31 तक फिसला लेकिन जल्द ही संभलकर 51,331.48 पर आ गया था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी बीते सत्र से 33.25 अंकों की कमजोरी के साथ 15,073.25 पर खुला था और 15,065.40 तक गिरा लेकिन जल्द ही संभलकर 15,122.40 पर आया था।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

.
Post a Comment