header ads

Closing bell: मजबूती के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, 1197 अंक ऊपर बंद हुआ सेंसेक्स

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन (02 फरवरी, मंगलवार) मजबूती के साथ बंद हुआ। बजट 2021 का सकारात्मक असर यहां दिखाई दिया। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 1197.11 अंक यानी 2.46 फीसदी की तेजी के साथ 49797.72 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 366.65 अंक (2.57 फीसदी) की बढ़त के साथ 14647.85 के स्तर पर बंद हुआ। 

आपको बता दें कि आज सुबह शेयर बाजार की शुरुआत हरे निशान पर हुई थी। वहीं दिनभर के उतार चढ़ाव के साथ कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 50,000 के स्तर को छुआ। यह दूसरी बार है जब सेंसेक्स ने 50 हजार का आंकड़ा पार किया। 

एग्रीकल्चर सेस लगने का क्या हुआ असर? जानें पेट्रोल- डीजल की नई कीमत

आज टाटा मोटर्स, श्री सीमेंट, अल्ट्राटेक सीमेंट, SBI और UPL के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं HDFC लाइफ, हीरो मोटोकॉर्प, बजाज फिनसर्व, हिंदुस्तान यूनिलीवर और SBI लाइफ के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। 

बात करें सेक्टोरियल इंडेक्स की तो, तो आज सभी सेक्टर्स हरे निशान पर बंद हुए। इनमें बैंक, प्राइवेट बैंक, PSU बैंक, रियल्टी, फार्मा, मेटल, FMCG, फाइनेंस सर्विसेज, ऑटो, IT और मीडिया शामिल हैं।

आज सुबह देश के शेयर बाजार में कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन (मंगलवार, 02 फरवरी) एक बार फिर से तेजी देखने को मिली। सोमवार 01 फरवरी को बजट की घोषणाओं के साथ ही शेयर बाजार में जोरदार उछाल आया था, जो बरकरार रहा। आज शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 751.66 अंक (1.55 फीसदी) की बढ़त के साथ 49452.27 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 199.40 अंक यानी 1.40 फीसदी की तेजी के साथ 14480.60 के स्तर पर खुला था।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Closing bell: Share market closed strongly, Sensex closed up 1197 points
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget