header ads

Volkswagen ने नई एसयूवी का टीजर किया जारी, मार्च 2021 तक भारत में होगी लॉन्च

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जर्मन की कार निर्माता कंपनी Volkswagen (वॉल्क्सवेजन) भारतीय बाजार में अपनी नई एसयूवी लॉन्च करने की तैयारी में है। हाल में वॉल्क्सवेजन इंडिया के ब्रांड निदेशक, आशीष गुप्ता ने कंपनी की एक नई एसयूवी का टीजर कर दिया है। कंपनी की मानें तो आने वाली एसयूवी को बिक्री के लिए मार्च 2021 तक भारतीय बाजार में उतारा जाएगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह कार Volkswagen की एटलस क्रॉस हो सकती है। हालांकि इस बात की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। आपको बता दें कि यह कंपनी चौथी एसयूवी होगी, जो भारत में लॉन्च होने जा रही है। 

Aston Martin DBX भारत में हुई लॉन्च, 4.5 सेकंड में पकड़ती है 100 Km की स्पीड

यहां बता दें कि, Volkswagen की तरफ से आने वाली एटलस क्रॉस लंबे समय से चर्चाओं में बनी हुई है। वहीं Taigun की चर्चा पर भी जोरों पर है जिसे इसी साल भारत में लॉन्च किया जाएगा। लेकिन इससे पहले ही कंपनी ने कई कार का टीजर जारी कर सभी को चौका दिया है। 

कंपनी ने बीते साल 2020 में भी मार्च माह में अपनी  एसयूवी T-Roc (टी- रॉक) को  भारतीय बाजार में उतारा था। T-Roc को भारतीय बाजार में कंप्लीट्ली बिल्ट-अप यूनिट (CBU) के तौर पर लॉन्च किया गया था। Volkswagen T-Roc कंपनी की इंडिया 2.0 प्रॉजेक्ट के तहत पेश की गई दूसरी एसयूवी थी।  

Skoda Superb के दो नए वेरिएंट भारत में हुए लॉन्च, जानें क्या है खास

Volkswagen T-Roc में 1.5-लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन 147 bhp का पावर और 240 Nm पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन को 7-स्पीड DSG ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से जोड़ा गया है। 
 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Volkswagen to introduce all-new SUV in March 2021 before Taigun’s launch
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget