header ads

Sony Xperia 10 III के रेंडर्स हुए लीक, मिलेगा ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जापान की दिग्गज टेक कंपनी Sony (सोनी) अपने नए स्मार्टफोन Xperia 10 III (एक्सपीरिया 10 III) को जल्द लॉन्च करेगी। इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा। यह जानकारी हाल ही में इस फोन के लीक हुए रेंडर्स से मिली है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन से जुड़ी कई और जानकारियां भी सामने आई हैं। बता दें कि कंपनी Xperia 10 III पर लंबे समय से काम कर रही है। 

बता दें कि सोनी ने पिछले साल सितंबर में Sony Xperia 5 II स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। हालांकि सोनी ने अपने स्मार्टफोन भारतीय बाजार में पहले ही बंद कर दिए हैं। ऐसे में यह स्मार्टफोन भी ग्लोबल मार्केट में उपलब्ध होगा।

Nokia जल्द लॉन्च करेगी 5G स्मार्टफोन क्विकसिल्वर, मिलेंगे ये शानदार फीचर्स

लीक हुए रेंडर्स के Sony Xperia 10 III में 6 इंच की डिस्प्ले देखने को मिलेगी। इसका आस्पेक्ट रेशियो 21ः9 है। इस स्मार्टफोन के चारों तरफ मोटे बेजल दिए हैं। सुरक्षा के लिए इस फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा। 

फोटोग्राफी के लिए सोनी के इस अपकमिंग फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। इसमें पहला 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, दूसरा 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस और तीसरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस शामिल है। इसके फ्रंट में पंच होल सेल्फी कैमरा देखने को मिलेगा। 

रिपोर्ट्स की मानें तो सोनी के Xperia 10 III को फरवरी में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि Xperia 10 III की लॉन्चिंग को लेकर कंपनी की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Sony Xperia 10 III renders leaked, will get triple rear camera setup
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget