header ads

Opening bell: पहली बार 49000 के ऊपर खुला सेंसेक्स, निफ्टी 14200 के स्तर पर 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के पहले दिन (सोमवार, 11 जनवरी 2021) को आरंभिक कारोबार के दौरान जोरदार तेजी आई। सेंसेक्स 450 से ज्यादा अंकों की तेजी के साथ पहली बार 49,000 के स्तर पर खुला। सेंसेक्स रिकॉर्ड 49,252 पर खुला और 49,260 की नई उंचाई को छुआ। वहीं निफ्टी भी 100 अंकों से ज्यादा की तेजी के साथ रिकॉर्ड 14,474 पर खुला।

सुबह 9.19 बजे सेंसेक्स बीते सत्र से 297.77 अंकों यानी 0.61 फीसदी की तेजी के साथ 49,080.28 पर कारोबार कर रहा था और निफ्टी भी बीते सत्र से 62 अंकों यानी 0.43 फीसदी की तेजी के साथ 14,409.25 पर बना हुआ था।

जारी हो गईं पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें, जानें आज क्या हैं दाम

आज शुरुआती कारोबार के दौरान एनटीपीसी, पावर ग्रिड, बीपीसीएल, डॉक्टर रेड्डी और आईटीसी के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं विप्रो, एम एंड एम, ग्रासिम, इचर मोटर्स और गेल के शेयर लाल निशान पर खुले। 

बात करें सेक्टोरियल इंडेक्स की तो, तो आज सभी सेक्टर्स हरे निशान पर खुले। इनमें फार्मा, आईटी, एफएमसीजी, मेटल, फाइनेंस सर्विसेज, रियल्टी, पीएसयू बैंक, बैंक, प्राइवेट बैंक, मीडिया और ऑटो शामिल हैं।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों पर आधारित प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स पिछले सत्र से 469.80 अंकों की तेजी के साथ 49,252.31 पर खुला और 49,260.21 तक उछला जोकि अब तक रिकॉर्ड उंचा स्तर है। वहीं सेंसेक्स का निचला स्तर इस दौरान 49,015.22 रहा।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 50 शेयरों पर आधारित प्रमुख संवेदी सूचकांक निफ्टी पिछले सत्र से 126.80 अंकों की तेजी के साथ 14,474.05 पर खुला, लेकिन जल्द ही फिसलकर 14,401.65 पर आ गया।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Opening bell: Sensex opened above 49000 for the first time
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget