डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन (गुरुवार, 07 जनवरी 2021) मजबूती के साथ खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 285.67 अंक (0.59 फीसदी) ऊपर 48459.73 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 83.70 अंक (0.59 फीसदी) ऊपर 14230 के स्तर पर खुला।
प्री ओपन के दौरान सुबह 9.01 बजे सेंसेक्स 272.14 अंक यानी 0.56 फीसदी की बढ़त के बाद 48446.20 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 76.10 अंक यानी 0.54 फीसदी ऊपर 14222.40 के स्तर पर था।
आज फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के भाव, जानें आपके शहर में क्या हैं दाम
आज शुरुआती कारोबार के दौरान भारती एयरटेल, बीपीसीएल, ग्रासिम, रिलायंस और डिविस लैब के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं एम एंड एम, इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक और एसबीआई के शेयर लाल निशान पर खुले।
बात करें सेक्टोरियल इंडेक्स की तो, आज सभी सेक्टर्स हरे निशान पर खुले। इनमें फार्मा, आईटी, एफएमसीजी, मेटल, फाइनेंस सर्विसेज, रियल्टी, पीएसयू बैंक, बैंक, प्राइवेट बैंक, मीडिया और ऑटो शामिल हैं।
बता दें कि बुधवार को घरेलू शेयर बाजार रिकॉर्ड स्तर पर खुलने के बाद लाल निशान पर बंद हुआ था।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

.
Post a Comment