header ads

Opening bell: मजबूती के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स में 262.71 अंकों की बढ़त

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के पहले दिन (सोमवार 25 जनवरी) को मजबूती के साथ खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 262.71 अंक की बढ़त के साथ 49,141.25 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 98.10 अंक की तेजी के साथ 14,470 के स्तर पर खुला। 

प्री ओपन के दौरान सुबह 9.01 बजे सेंसेक्स 563.43 अंक (1.15 फीसदी) ऊपर 49,441.97 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 186.40 अंक (1.30 फीसदी) ऊपर 14,558.30 के स्तर पर था।

आज शुरुआती कारोबार के दौरान इंफोसिस और रिलायंस के अतिरिक्त सभी कंपनियों के शेयर बढ़त पर खुले। शीर्ष बढ़त वाले शेयरों में एचडीएफसी, बजाज फाइनेंस, ग्रासिम, जेएसडब्ल्यू स्टील और अल्ट्राटेक सीमेंट शामिल हैं। 

वहीं बात करें सेक्टोरियल इंडेक्स की तो, आज सभी सेक्टर्स हरे निशान पर खुले। इनमें बैंक, ऑटो, फाइनेंस सर्विसेज, प्राइवेट बैंक,  आईटी, पीएसयू बैंक, एफएमसीजी, मेटल, फार्मा, मीडिया और रियल्टी शामिल हैं।

बता दें कि शुक्रवार को दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 746.22 अंक की भारी गिरावट के साथ 48878.54 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 218.45 अंक की गिरावट के साथ 14371.90 के स्तर पर बंद हुआ था। 
 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Opening bell: Market opens strongly, Sensex gained 262.71 points
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget