header ads

Nissan Magnite को खरीदने अब चुकाना होगी ज्यादा कीमत, जानें कितने बढ़ गए दाम

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कार निर्माता कंपनी Nissan (निसान) ने बीते माह सब कॉम्पैक्ट एसयूवी Magnite (मैग्नाइट) को भारत में लॉन्च किया था। जिसे ग्राहकों का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। लेकिन अब इसे एसयूवी को खरीदने के लिए आपको अधिक पैसे खर्च करने होंगे। दरअसल, हाल ही में कंपनी ने Magnite के सभी वेरिएंट की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। यह एसयूवी चार ट्रिम्स- XE, XL, XV और XV प्रीमियम में उपलब्ध है। 

बता दें कि Nissan Magnite को 4.99 लाख रुपए से 9.35 लाख रुपए (एक्स-शोरूम प्राइस) कीमत में लॉन्च किया गया था। ये इंट्रोडक्ट्री प्राइज सिर्फ 31 दिसंबर 2020 तक वैध था। वहीं अब इसकी कीमत में इजाफा किया गया है, जिसके बाद आपको इसे खरीदने के लिए 50,000 रुपए ज्यादा चुकाने पड़ेंगे। हालांकि कीमत में इजाफा सिर्फ मैग्नाइट के बेस मॉडल में किया गया है।

MG ZS का पेट्रोल वेरिएंट भारत में जल्द हो सकता है लॉन्च

सभी वेरिएंट की कीमत

वेरिएंट

कीमत

Magnite XE 5.49 लाख रुपए 
Magnite XL 5.99 लाख रुपए 
Magnite XV 6.68 लाख रुपए 
Magnite XV Premium 7.55 लाख रुपए 
Magnite Turbo XL 6.99 लाख रुपए
Magnite Turbo XV 7.68 लाख रुपए
Magnite Turbo XV Premium 8.45 लाख रुपए
Magnite Turbo XL CVT 7.89 लाख रुपए
Magnite Turbo XV CVT 8.58 लाख रुपए
Magnite Turbo XV Premium CVT 9.35 लाख रुपए

Nissan Magnite सबसे सुरक्षित गाड़ियों में हुई शामिल, क्रैश टेस्ट में मिले 4 स्टार

फीचर्स
इस कॉम्पैक्ट SUV में 8 इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो कि ऐपल कारप्ले, ऐंड्रॉयड ऑटो और बिल्ट-इन वॉइस रेकग्निशन के साथ आता है। इसमें Nissan Connect टेक्नॉलजी भी दी गई है, जिसमें 50 से ज्यादा फीचर्स मिलते हैं। इसमें अराउंड व्यू मॉनीटर (AVM) और फुल 7 इंच TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर बिल्ट-इन टायर प्रेशर मॉनीटर और वेलकम एनिमेशन दिया गया है। 

इसके अलावा ग्राहक टॉप वेरियंट्स के साथ कस्टमर्स 'Tech Pack' ले सकते हैं, जिसमें उन्हें एयर प्यूरिफायर, JBL हाइ-ऐंड स्पीकर्स, वायरलेस चार्जर, एंबिएंट लाइटिंग, पडल लैंप्स और LCD स्कफ प्लेट दी जाएगी।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Nissan Magnite price increases by 50000 rupees
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget