header ads

Fuel prices: तेल कंपनियों ने आज फिर नहीं बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें महानगरों की कीमत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय तेल कंपनियों ने लगातार दूसरे दिन पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई इजाफा नहीं किया है। हालांकि कल इंटरनेशनल मार्केट में तेजी का रूख था। लेकिन घरेलू बाजार में इसका असर नहीं दिखा। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को पेट्रोल का रेट 85.20 रुपये प्रति लीटर, जबकि डीजल 75.38 रुपये प्रति लीटर है। नए साल के महज 18 दिनों में  6 दिन ही पेट्रोल महंगा हुआ, लेकिन इतने दिनों में ही इसकी कीमत में 1.50 रुपये का इजाफा हुआ है।  इससे पहले पिछले साल की दूसरी छमाही में भी पेट्रोल के दाम बहुत बढ़े थे।

महा नगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

  • मुंबई में पेट्रोल 91.80 रुपये और डीजल 82.13 रुपये प्रति लीटर है।
  • कोलकाता में पेट्रोल 86.63 रुपये और डीजल 78.97 रुपये प्रति लीटर है।
  • चेन्नई में पेट्रोल 87.85 रुपये और डीजल 80.19 रुपये प्रति लीटर है।
  • बैंगलूरु में पेट्रोल 87.56 रुपये और डीजल 80.67 रुपये प्रति लीटर है।
  • नोएडा में पेट्रोल 84.83 रुपये और डीजल 75.83 रुपये प्रति लीटर है।
  • गुरुग्राम में पेट्रोल 83.36 रुपये और डीजल 75.98 रुपये प्रति लीटर है।

ऐसे तय होती है कीमत
विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर ऑयल मार्केटिंग कंपनियां (OMC) पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करती हैं। इंडियन ऑयल (Indian Oil), भारत पेट्रोलियम (Bharat Petroleum) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (Hindustan Petroleum) हर रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर का कमीशन और अन्य चीजों को जोड़ने के बाद तेल का दाम दोगुना तक बढ़ जाता है। 

इसके अलावा बात करें राज्यों में अलग- अलग कीमतों की तो प्रत्येक राज्य पेट्रोल व डीजल पर अलग-अलग स्थानीय बिक्री कर अथवा मूल्य वर्धित कर (VAT) लगाते हैं। इस कारण उपभोक्ताओं के लिए राज्यों के हिसाब से डीजल और पेट्रोल की दरें बदल जाती हैं।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Indian oil companies did not increase petrol and diesel prices today
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget