header ads

Fuel Price: क्या है आज पेट्रोल-डीजल की कीमत, यहां जानें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय कच्चे तेल (Crude oil) बाजार में सुस्ती के चलते पेट्रोल-डीजल (Petrol- diesel) के दाम में आज फिर से राहत मिली है। भारतीय तेल विपणन कंपनियों (IOC, HPCL & BPCL) ने आज (रविवार, 10 जनवरी) ईंधन के दाम में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया है। बता दें कि यह लगातार तीसरा दिन है जब पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई फेरबदल नहीं किया है। 

बता दें कि गुरुवार (07 जनवरी) को पेट्रोल के दाम में 23 पैसे प्रति लीटर और डीजल में 26 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी। जबकि इससे पहले तेल कंपनियों ने आखिरी बार 7 दिसंबर को पेट्रोल के दाम में 30.33 पैसे बढ़ोतरी की गई थीए वहीं डीजल 25.31 पैसे तक महंगा किया था। फिलहाल जानते हैं आज के दाम... 

चालू वित्त वर्ष में भारत की जीडीपी में 7.7 फीसदी की गिरावट का अनुमान

पेट्रोल की कीमत
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 83.71 रुपए प्रति लीटर है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 90.34 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। बात करें कोलकाता की तो यहां एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 85.19 रुपए चुकाना होंगे। जबकि चैन्नई में पेट्रोल 86.51 रुपए प्रति लीटर में उपलब्ध होगा।

डीजल की कीमत
दिल्ली में डीजल की कीमत 73.87 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं मुंबई में डीजल 80.51 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है। कोलकाता में आपको एक लीटर डीजल 77.44 रुपए में उपलब्ध होगा। जबकि चैन्नई में एक लीटर डीजल के लिए आपको 79.21 रुपए चुकाना होंगे।

दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने एलन मस्क

ऐसे तय होती है कीमत
विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर ऑयल मार्केटिंग कंपनियां (OMC) पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करती हैं। इंडियन ऑयल (Indian Oil), भारत पेट्रोलियम (Bharat Petroleum) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (Hindustan Petroleum) हर रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर का कमीशन और अन्य चीजों को जोड़ने के बाद तेल का दाम दोगुना तक बढ़ जाता है। 

इसके अलावा बात करें राज्यों में अलग- अलग कीमतों की तो प्रत्येक राज्य पेट्रोल व डीजल पर अलग-अलग स्थानीय बिक्री कर अथवा मूल्य वर्धित कर (VAT) लगाते हैं। इस कारण उपभोक्ताओं के लिए राज्यों के हिसाब से डीजल और पेट्रोल की दरें बदल जाती हैं।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Petrol diesel price on 10 january 2021
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget