डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय तेल विपणन कंपनियों (IOC, HPCL & BPCL) ने आज (मंगलवार, 05 जनवरी) भी पेट्रोल-डीजल (Petrol- diesel) की कीमतों में कोई फेरबदल नहीं किया है। यानी कि देशभर में ईंधन पुराने दामों पर ही उपलब्ध होगा। यह लगातार 29वां दिन है जब पेट्रोल-डीजल के भाव जस के तस बने हुए हैं। इसके पहले पेट्रोल- डीजल की कीमतें लगातार 48 दिनों तक नहीं बदलीं थीं। फिर 20 नवंबर को रेट बढ़ना शुरू हुए, इस दौरान रेट 17 बार बढ़े।
सरकारी तेल कंपनियों ने आखिरी बार 7 दिसंबर को पेट्रोल के दाम में 30.33 पैसे बढ़ोतरी की थी, वहीं डीजल 25.31 पैसे तक महंगा किया था।महानगरों में कीमत की बात की जाए तो दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चैन्नई में से सबसे अधिक महंगा ईंधन मुंबई में मिल रहा है। यहां आपको एक लीटर पेट्रोल के लिए 90,34 रुपए चुकाना होंगे। फिलहाल जानते हैं आज के दाम...
अलीबाबा ग्रुप के मालिक अचानक गायब, चीन की सरकार पर उठाए थे सवाल
पेट्रोल- डीजल की कीमत
इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली सहित आर्थिक राजधानी मुंबई और महानगर कोलकाता व चैन्नई में पेट्रोल डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं। इनकी कीमत इस प्रकार हैं:-
|
महानगर |
पेट्रोल |
डीजल |
|
दिल्ली |
83.71 रुपए प्रति लीटर |
73.87 रुपए प्रति लीटर |
|
मुंबई |
90.34 रुपए प्रति लीटर |
80.51 रुपए प्रति लीटर |
|
कोलकाता |
85.19 रुपए प्रति लीटर |
77.44 रुपए प्रति लीटर |
|
चैन्नई |
86.51 रुपए प्रति लीटर |
79.21 रुपए प्रति लीटर |
भारत-ब्रिटेन के बीच हवाई सेवाएं फिर से बहाल, केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने दी जानकारी
ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

.
Post a Comment