डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय तेल विपणन कंपनियों (IOC, HPCL & BPCL) ने आज (रविवार, 17 जनवरी) भी पेट्रोल-डीजल (Petrol- Diesel) की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। यह लगातार तीसरा दिन है जब ईंधन के दाम में किसी तरह का कोई फेरबदल नहीं किया है। बता दें कि जनवरी माह की शुरुआत में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude oil) की कीमतों में इजाफे के कारण देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है।
बीते सप्ताह में बुधवार और गुरुवार को लगातार दो दिनों की बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में पेट्रोल नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच चुका है। इससे पहले पांच दिनों तक पेट्रोल- डीजल की कीमतों में किसी तरह की बढ़ोतरी नहीं की गई थी। लेकिन चार दिनों में बढ़ी कीमतों से पेट्रोल 1 रुपए प्रति लीटर और डीजल 50 पैसे तक महंगा हो गया। आइए जानते हैं आज के दाम...
साल का दूसरा आईपीओ 20 जनवरी को खुलेगा, प्राइस बैंड 1480-1490 रुपए तय
पेट्रोल की कीमत
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 84.70 रुपए प्रति लीटर है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 91.32 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। बात करें कोलकाता की तो यहां एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 86.15 रुपए चुकाना होंगे। जबकि चैन्नई में पेट्रोल 87.40 रुपए प्रति लीटर में उपलब्ध होगा।
डीजल की कीमत
दिल्ली में डीजल की कीमत 74.88 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं मुंबई में डीजल 81.60 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है। कोलकाता में आपको एक लीटर डीजल 78.47 रुपए में उपलब्ध होगा। जबकि चैन्नई में एक लीटर डीजल के लिए आपको 80.19 रुपए चुकाना होंगे।
पहली बार 75.8 करोड़ डॉलर बढ़ा देश का विदेशी मुद्रा भंडार
ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

.
Post a Comment