डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह तीसरे दिन ( बुधवार, 27 जनवरी) दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद भारी गिरावट के साथ बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 937.66 अंक यानी 1.94 फीसदी की भारी गिरावट के साथ 47409.93 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 271.40 अंक यानी 1.91 फीसदी की गिरावट के साथ 13967.50 के स्तर पर बंद हुआ।
आज टेक महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट, ITC, विप्रो और SBI लाइफ के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं टाटा मोटर्स, टाटा स्टील, टाइटन, हिंडाल्को और इंडसइंड बैंक के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।
तेल कंपनियों ने फिर दिया झटका, जानिए पेट्रोल- डीजल की कीमत
बात करें सेक्टोरियल इंडेक्स की, तो आज FMCG के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स लाल निशान पर बंद हुए। इनमें फार्मा, मेटल, फाइनेंस सर्विसेज और बैंक ऑटो, IT, PSU बैंक, मीडिया, प्राइवेट बैंक और रियल्टी शामिल हैं।
बता दें कि आज सुबह भी शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई थी सेंसेक्स बीते सत्र के मुकाबले 350 अंकों से ज्यादा फिसलकर 48,000 के नीचे आ गया और निफ्टी भी 100 अंकों से ज्यादा की गिरावट के साथ 14,121 तक गिरा था।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

.
Post a Comment