डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन (बुधवार, 06 जनवरी 2021) दिनभर उतार-चढ़ाव के बाद गिरावट के साथ बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 0.54 फीसदी की गिरावट के साथ 263.72 अंक नीचे 48174.06 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 53.25 अंक (0.38 फीसदी) की गिरावट के साथ 14146.25 के स्तर पर बंद हुआ।
आपको बता दें कि इससे पहले लगातार 8 दिनों तक सेंसेक्स और निफ्टी की क्लोजिंग रिकॉर्ड तेजी पर हुई थी। वहीं आज सुबह बीएसई सेंसेक्स शुरुआत वृद्धि के साथ हुई थी। सेंसेक्स जहां 48,616.66 के रिकॉर्ड स्तर पर खुला था निफ्टी 38.95 अंक बढ़कर 14,238.45 पर पहुंचा था।
पेट्रोल-डीजल की कीमत में 29 दिनों बाद फिर लगी आग, जानें आज के दाम
आज पावर ग्रिड, हिंडाल्को, गेल, श्री सीमेंट और भारती एयरटेल के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं एक्सिस बैंक, आईटीसी, रिलायंस, बजाज फाइनेंस और एचसीएल टेक के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।
बात करें सेक्टोरियल इंडेक्स की तो, आज मेटल, बैंक, मीडिया, रियल्टी, प्राइवेट बैंक और फाइनेंस सर्विसेज हरे निशान पर बंद हुए। वहीं ऑटो, पीएसयू बैंक, एफएमसीजी, आईटी और फार्मा लाल निशान पर।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

.
Post a Comment