header ads

2020 Toyota Fortuner और Legender भारत में हुई लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जापानी कंपनी Toyota (टोयोटा) की पॉपुलर एसयूवी Fortuner (फॉर्च्यूनर) नए अवतार में भारतीय बाजार में उतार दी गई है। कंपनी ने इसे रेगुलर और Legender (लेजेंडर) वर्जन में लॉन्च किया है। नई 2021 Toyota Fortuner के डिजाइन को पूरी तरह से नया लुक दिया गया है। यह पहले से ज्यादा बोल्ड और स्टाइलिश नजर आ रही है। इसके अलावा इसमें वेंटिलेटेड सीट्स और कनेक्टेड फीचर्स भी दिए गए हैं। 

बात करें कीमत की तो 2021 Toyota Fortuner Facelift को 29.98 लाख रुपए, एक्स शोरूम और Legender को 37.58 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) कीमत में लॉन्च किया गया है। आइए जानते हैं दोनों एसयूवी के बारे में...

Nissan Magnite को खरीदने अब चुकाना होगी ज्यादा कीमत, जानें कितने बढ़ गए दाम

एक्सटीरियर
दोनों ही मॉडल में शार्प-लुकिंग प्रोजेक्टर हेड लैंप दिए गए हैं। इनमें एल-आकार का डीआरएल, छोटा ब्लैक-आउट मेश ग्रिल और अग्रेसिव फ्रंट बंपर दिया गया है। साथ ही इसमें 20-इंच के डुअल टोन स्टाइलिश अलॉय व्हील्स भी दिए गए हैं।

इंटीरियर
नई फॉर्च्यूनर फेसलिफ्ट और लेजेंडर दोनों ही मॉडल्स में वेंटिलेटेड सीट्स दी गई हैं। इस एसयूवी में कई सारे नए फीचर्स को एड किया गया है। इसके अलावा आपको Fortuner Facelift और Legender में कनेक्टेड फीचर्स भी मिलेंगे। 

MG ZS का पेट्रोल वेरिएंट भारत में जल्द हो सकता है लॉन्च

इंजन और पावर
इसमें पेट्रोल और डीजल दोनों का विकल्प दिया है। इसका 2.7-लीटर पेट्रोल इंजन 164 Bhp की मैक्सिमम पावर और 245 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करेगा। वहीं, इसका 2.8-लीटर V-GD डीजल इंजन 204 Bhp की मैक्सिमम पावर और 500 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करेगा। 

जबकि इसका Legender वर्जन केवल ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन में ही उपलब्ध है। इसके स्टैंडर्ड वर्जन में ऑप्शनल 4X4 सिस्टम उपलब्ध है। वहीं, Legender में 4X4 सिस्टम नहीं मिलेगा।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
2021 Toyota Fortuner Facelift and Legender launched in India
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget