header ads

TATA ग्रुप लगाएगा एयर इंडिया के लिए बोली, Air Asia India में हो सकती है मर्ज

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कर्ज के संकट से जूझ रही एयर इंडिया कंपनी के लिए टाटा समूह बोली लगाएगा। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक टाटा समूह ने एयर इंडिया का मूल्याकंन शुरु कर दिया है। माना जा रहा है कि इस महीने के अंत तक नीलामी प्रक्रिया के दौरान टाटा कंपनी की ओर से बोली लगाई जाएगी।

टाटा ग्रुप के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन के मुताबिक, टाटा समूह नीलामी प्रक्रिया में भाग लेगा। चंद्रशेखरन ने साफ कर दिया है कि टाटा समूह तीसरी एयरलाइन नहीं चलाने जा रहा है। फिलहाल विस्तारा और एयर एशिया इंडिया का संचालन ही किया जा रहा है। एयर इंडिया के सही मूल्यांकन के लिए टाटा ग्रुप अभी लीगल फर्म और कंसल्टेंट्स के साथ बातचीत कर रहा है।

इस बीच खबर ये भी सामने आई है कि टाटा समूह जल्द ही एयर एशिया इंडिया और एयर इंडिया का मर्जर कर सकता है। एयर एशिया इंडिया में टाटा की 51 फीसदी हिस्सेदारी है। ऐसी स्थिति में जल्द ही एयर इंडिया मर्ज होकर सिर्फ एयर एशिया इंडिया कंपनी ही बचे।

एक जानकारी के मुताबिक टाटा समूह की योजना एयर इंडिया को खरीदकर विस्तारा में विलय करने की भी है। वर्तमान में टाटा समूह  विस्तारा और एयर एशिया का संचलान करता है। दोनों कंपनियों को वित्त वर्ष 2019 में 1500 करोड़ रुपए का घाटा हुआ था। टाटा समूह का मनाना है कि एयर इंडिया के विलय होने से टाटा एंड सन्स को फायदा होगा। 

बता दें कि टाटा ने ही एयर इंडिया की नींव 87 साल पहले रखी थी। जेआरडी टाटा ने 1932 में टाटा एयरलाइन्स की स्थापना की थी और कराची से बंबई तक हवाई जहाज को खुद उड़ाया था। यही एयरलाइन्स बाद में चल कर एयर इंडिया बना। टाटा सन्स के स्पोक्सपर्सन ने कहा है कि टाटा सन्स अभी इस प्रस्ताव का मूल्यांकन कर रहा है और इसके बाद ही सही वक्त आने पर बोली लगाएगा। 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Tata Group to file an Expression of Interest for Air India today
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget