मुंबई। भारतीय शेयर बाजार में तेजी बनी हुई है। शेयर बाजार मार्च के लो से 80 फीसदी से ज्यादा मजबूत हो चुका है। इस साल मार्च में सेंसेक्स ने 25639 और निफ्टी ने 7,511 का लो बनाया था। गुरुवार को सेंसेक्स और निफ्टी ने हाई का नया रिकॉर्ड बनाया। सेंसेक्स 224 अंकों की तेजी के साथ 46,890.34 के स्तर पर बंद हुआ। जबकि निफ्टी 58 अंकों की तेजी के साथ 13741 के स्तर पर बंद हुआ। आज के कारोबार में फाइनेंशियल, फार्मा शेयरों और रियल्टी शेयरों में तेजी देखने को मिली। वहीं मेटल, पीएसयू बेंक और आईटी पर दबाव दिखा।
आज के कारोबार में निफ्टी के प्रमुख 11 में से 6 इंडेक्स गिरावट में बंद हुए हैं। फाइनेंशियल इंडेक्स में 1 फीसदी से ज्यादा तेजी रही। फार्मा, रियल्टी और प्राइवेट बैंक इंडेक्स भी हरे निशान में बंद हुए। मेटल इंडेक्स में 1 फीसदी से ज्यादा गिरावट रही है। आटो, आईटी, एफएमसीजी इंडेक्स भी लाल निशान में बंद हुए हैं। वहीं बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 23.85 (-0.13%) अंकों की मामूली गिरावट के साथ 17,864.06 पर बंद हुआ। स्मॉलकैप इंडेक्स की बात करे तो इसमें 40.83 (-0.23%) अंकों की गिरावट देखी गई। ये 17,811.30 के स्तर पर बंद हुआ।
सेंसेक्स 30 के 13 शेयरों में तेजी देखने को मिली है। आज के टॉप गेनर्स में एचडीएफसी, बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी बैंक, इंडसइंड बैंक, पावरग्रिड और अल्ट्राटेक सीमेंट रहे हैं। वहीं, टॉप लूजर्स में मारुति, ओएनजीसी, टाटा स्टील, एचयूएल, बजाज आटो और सनफार्मा शामिल हैं।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

.
Post a Comment