header ads

Opening bell: शेयर बाजार में जारी है तेजी का सिलसिला, सेंसेक्स आज भी 47,000 के ऊपर 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन (29 दिसंबर, मंगलवार) भी बढ़त के साथ खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 225.30 अंक (0.48 फीसदी) की तेजी के साथ 47,579.05 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.47 फीसदी (65.80 अंक) ऊपर 13,939 के स्तर पर खुला। 

प्री ओपन के दौरान सुबह 0.03 बजे सेंसेक्स 122.87 अंक यानी 0.26 फीसदी की तेजी के बाद 47,476.62 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 9.20 अंक यानी 0.07 फीसदी ऊपर 13,882.40 के स्तर पर था।

आज कितनी चुकाना होगी पेट्रोल-डीजल की कीमत

आज शुरुआती कारोबार के दौरान इंडसइंड बैंक, ग्रासिम, एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक और जेएसडब्ल्यू स्टील के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं पावर ग्रिड, टाटा मोटर्स, बजाज फाइनेंस, डिविस लैज और एचडीएफसी लाइफ के शेयर लाल निशान पर खुले। 

बात करें सेक्टोरियल इंडेक्स की, तो आज आईटी के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर खुले। इनमें फार्मा, एफएमसीजी, मेटल, फाइनेंस सर्विसेज, रियल्टी, पीएसयू बैंक, बैंक, प्राइवेट बैंक, मीडिया और ऑटो शामिल हैं।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Opening bell: Continuation of boom in stock market, Sensex above 47,000
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget