डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश के शेयर बाजार में कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन (11 दिसंबर, शुक्रवार) रौनक लौटी। आरंभिक कारोबार के दौरान प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी ने फिर नई उंचाइयों को छुआ। सेंसेक्स 46,200 से उपर तक उछला और निफ्टी भी 13,550 के उपर तक चढ़ा।
सुबह 9.57 बजे सेंसेक्स बीते सत्र से 231.76 अंकों यानी 0.50 फीसदी की तेजी के साथ 46,191.64 पर कारोबार कर रहा था जबकि निफ्टी बीते सत्र से 68.30 अंकों यानी 0.51 फीसदी की तेजी के साथ 13,546.60 पर बना हुआ था।
आज पेट्रोल-डीजल की कीमत में नहीं हुई बढ़ोतरी, जानें क्या है दाम
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों पर आधारित प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स बीते सत्र के मुकाबले 100.44 अंकों की तेजी के साथ 46,060.32 पर खुला और आरंभिक कारोबार के दौरान 46,247.43 तक चढ़ा जबकि इस दौरान सेंसेक्स का निचला स्तर 46,024.76 रहा।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों पर आधारित प्रमुख संवेदी सूचकांक निफ्टी बीते सत्र से 34 अंकों की बढ़त के साथ 13,512.30 खुला और शुरूआती कारोबार के दौरान 13,562 तक चढ़ा जबकि इस दौरान इसका निचला स्तर 13,505.15 रहा।
आज शुरुआती कारोबार के दौरान टाटा स्टील, एचसीएल टेक, एनटीपीसी, आईटीसी और टाटा मोटर्स के शेयर तेजी के साथ खुले। वहीं पावर ग्रिड, नेस्ले इंडिया, एक्सिस बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर और यूपीएल के शेयर लाल निशान पर खुले।
वहीं सेक्टोरियल इंडेक्स की बात करें, तो आज आईटी के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर खुले। इनमें फाइनेंस सर्विसेज, प्राइवेट बैंक, बैंक, रियल्टी एफएमसीजी, ऑटो, फार्मा, पीएसयू बैंक, मेटल और मीडिया शामिल हैं।
विदेशी बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों से घरेलू शेयर बाजार में फिर तेजी का रुख बना हुआ है। जानकार बताते हैं कि कोरोना वैक्सीन की प्रगति से निवेशकों का मनोबल उंचा है और देश में विदेशी संस्थागत निवेशकों का पैसा आ रहा है जिससे घरेलू शेयर बाजार लगातार नई बुलंदियों को छू रहा है।
बता दें कि गुरुवार को शेयर बाजार में गिरावट आई थी। सेंसेक्स 0.31 फीसदी की गिरावट के साथ 143.62 अंक नीचे 45959.88 के स्तर पर बंद हुआ था और निफ्टी 0.38 फीसदी (50.80 अंक) की गिरावट के साथ 13478.30 के स्तर पर बंद हुआ था।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

.
Post a Comment