header ads

Fuel Price: साल के आखिरी दिन क्या हुआ पेट्रोल-डीजल की कीमत में बदलाव, यहां जानें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय कच्चे तेल (Crude oil) बाजार में सुस्ती के चलते पेट्रोल-डीजल (Petrol- diesel) के दाम में आज फिर से राहत मिली है। भारतीय तेल विपणन कंपनियों (IOC, HPCL & BPCL) ने आज (गुरुवार, 31 दिसंबर) भी ईंधन के दाम में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया है। बता दें कि यह लगातार 24वां दिन है जब पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई फेरबदल नहीं किया है। 

ईंधन के दाम में सुस्ती का कारण ओपेक प्लस देशों की बैठक मानी जा रही है, जो कि 4 जनवरी को प्रस्तावित है। रिपोर्ट के मुताबिक ओपेक की बीते नवंबर में हुई बैठक के दौरान कच्चे तेल के उत्पादन में कटौती का जो निर्णय लिया गया था, उस पर पूरी तरह से अमल हो रहा है। इस वजह से मांग में थोड़ी सुस्ती होने के बावजूद कच्चे तेल का दाम ज्यादा बढ़ नहीं रहा है। यही कारण है ​कि देश में ईंधन के दाम भी स्थिर हैं।

इनकम टैक्स रिटर्न की डेडलाइन 10 जनवरी तक बढ़ी, कोरोना के चलते लिया फैसला

पेट्रोल- डीजल की कीमत
इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली सहित आर्थिक राजधानी मुंबई और महानगर कोलकाता व चैन्नई में पेट्रोल डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं। इनकी कीमत इस प्रकार हैं:- 

महानगर

पेट्रोल      

डीजल

दिल्ली 

83.71 रुपए प्रति लीटर

73.87 रुपए प्रति लीटर

मुंबई

90.34 रुपए प्रति लीटर

80.51 रुपए प्रति लीटर

कोलकाता 

85.19 रुपए प्रति लीटर

77.44 रुपए प्रति लीटर

चैन्नई

86.51 रुपए प्रति लीटर

79.21 रुपए प्रति लीटर

एयर एशिया इंडिया में 32.67 प्रतिशत हिस्सेदारी बढ़ाएगा टाटा संस

ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Petrol diesel price on 31 december 2020
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget