डिजिटल डेस्कए नई दिल्ली। भारतीय तेल विपणन कंपनियों (IOC, HPCL & BPCL) ने आज (गुरुवार, 24 दिसंबर) भी पेट्रोल-डीजल (Petrol- diesel) की कीमतों में कोई फेरबदल नहीं किया है। यानी कि देशभर में ईंधन पुराने दामों पर ही उपलब्ध होगा। यह लगातार 17वां दिन है जब पेट्रोल-डीजल के भाव जस के तस बने हुए हैं। इससे पहले दोनों ईंधन के रेट में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिली थी।
सरकारी तेल कंपनियों ने आखिरी बार 7 दिसंबर को पेट्रोल के दाम में 30.33 पैसे बढ़ोतरी की गई थी, वहीं डीजल 25.31 पैसे तक महंगा किया था। महानगरों में कीमत की बात की जाए तो दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चैन्नई में से सबसे अधिक महंगा ईंधन मुंबई में मिल रहा है। यहां आपको एक लीटर पेट्रोल के लिए 90,34 रुपए चुकाना होंगे। फिलहाल जानते हैं आज के दाम...
बजट पूर्व बैठकों का दौर खत्म, सरकार को राजकोषीय नीति
पेट्रोल की कीमत
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 83.71 रुपए प्रति लीटर है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 90.34 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। बात करें कोलकाता की तो यहां एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 85.19 रुपए चुकाना होंगे। जबकि चैन्नई में पेट्रोल 86.51 रुपए प्रति लीटर में उपलब्ध होगा।
डीजल की कीमत
दिल्ली में डीजल की कीमत 73.87 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं मुंबई में डीजल 80.51 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है। कोलकाता में आपको एक लीटर डीजल 77.44 रुपए में उपलब्ध होगा। जबकि चैन्नई में एक लीटर डीजल के लिए आपको 79.21 रुपए चुकाना होंगे।
देश के प्राइमरी मार्केट में इस साल जमकर बरस रहा पैसा
ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

.
Post a Comment