डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय कच्चे तेल (Crude oil) बाजार में सुस्ती के चलते पेट्रोल-डीजल (Petrol- diesel) के दाम में आज फिर से राहत मिली है। भारतीय तेल विपणन कंपनियों (IOC, HPCL & BPCL) ने आज (गुरुवार, 17 दिसंबर) ईंधन के दाम में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया है। बता दें कि यह लगातार 10वां दिन है जब पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई फेरबदल नहीं किया है।
तेल कंपनियों ने आखिरी बार 7 दिसंबर को पेट्रोल के दाम में 30-33 पैसे बढ़ोतरी की गई थी, वहीं डीजल 25-31 पैसे तक महंगा किया था। इससे पहले पेट्रोल-डीजल के दाम में लगातार बढ़ोतरी की गई थी। जिससे इनके दाम एतिहासिक स्तर पर पहुंच चुके हैं। फिलहाल जानते हैं आज के दाम...
एलपीजी की कीमत में इस महीनें 100 रुपए की बढ़ोतरी
पेट्रोल की कीमत
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 83.71 रुपए प्रति लीटर है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 90.34 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। बात करें कोलकाता की तो यहां एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 85.19 रुपए चुकाना होंगे। जबकि चैन्नई में पेट्रोल 86.51 रुपए प्रति लीटर में उपलब्ध होगा।
डीजल की कीमत
दिल्ली में डीजल की कीमत 73.87 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं मुंबई में डीजल 80.51 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है। कोलकाता में आपको एक लीटर डीजल 77.44 रुपए में उपलब्ध होगा। जबकि चैन्नई में एक लीटर डीजल के लिए आपको 79.21 रुपए चुकाना होंगे।
मोदी सरकार ने 3500 करोड़ की चीनी निर्यात सब्सिडी को मंजूरी दी
ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

.
Post a Comment