header ads

Closing bell: बढ़त पर बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स में 500 से ज्यादा अंकों का उछाल

डिजिटल डेस्कए मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के चैथे और आखिरी दिन (गुरुवारए 24 दिसंबर) को  दिनभर उतार.चढ़ाव के बाद हरे निशान पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 1.14 फीसदी की तेजी के साथ 529.36 अंक ऊपर 46973.54 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 1.09 फीसदी (148.15 अंक) की बढ़त के साथ 13,749.25 के स्तर पर बंद हुआ। 

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज टाटा मोटर्स, सन फार्मा, एक्सिस बैंक, रिलायंस और आईओसी के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं विप्रो, इंफोसिस, नेस्ले इंडिया, एचसीएल टेक और यूपीएल के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। 

तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमत से दी राहत

बात करें सेक्टोरियल इंडेक्स की तो, आज रियल्टी, आईटी और मीडिया के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर बंद हुए। इनमें फार्मा, एफएमसीजी, फाइनेंस सर्विसेज, प्राइवेट बैंक, बैंक, पीएसयू बैंक, ऑटो और मेटल शामिल हैं।

आपको बता दें कि आज शेयर बाजार बढ़त पर खुला था। सेंसेक्स 254.11 अंक (0.55 फीसदी) की तेजी के साथ 46698.29 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 0.53 फीसदी (71.60 अंक) ऊपर 13672.70 के स्तर पर खुला था। 25 दिसंबर को क्रिसमस के अवसर पर घरेलू शेयर बाजार बंद होगा। इस दिन बीएसई और एनएसई में कारोबार नहीं होगा। 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Closing bell: Share market closed on edge, Sensex rises by more than 500 points
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget