header ads

Closing bell: बढ़त पर बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 46000 पर पहुंचा, निफ्टी में भी तेजी

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन (मंगलवार, 22 दिसंबर) को दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद हरे निशान पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 0.99 फीसदी की तेजी के साथ 452.73 अंक ऊपर 46006.69 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 1.03 फीसदी (137.90 अंक) की बढ़त के साथ 13,466.30 के स्तर पर बंद हुआ। 

आज अडाणी पोर्ट्स, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, इंफोसिस और गेल के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं कोटक बैंक, एचडीएफसी, बजाज फाइनेंस, अल्ट्राटेक सीमेंट और इंडसइंड बैंक के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। 

आज आपकी जेब पर नहीं बढ़ा भार, जानें पेट्रोल-डीजल के दाम

वहीं बात करें सेक्टोरियल इंडेक्स की, तो आज सभी सेक्टर्स हरे निशान पर बंद हुए। इनमें फार्मा, आईटी, एफएमसीजी, फाइनेंस सर्विसेज, रियल्टी, प्राइवेट बैंक, बैंक, पीएसयू बैंक, मीडिया, ऑटो और मेटल शामिल हैं।

आपको बता दें कि आज शेयर बाजार में रौनक लौटी और यह हरे निशान पर खुला। सेंसेक्स 166.03 अंक (0.36 फीसदी) की तेजी के साथ 45719.99 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 0.38 फीसदी (51.10 अंक) ऊपर 13379.50 के स्तर पर खुला था। 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Closing bell: share market closed on edge, Sensex reaches 46000
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget