header ads

Closing bell: गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, 46000 के नीचे सेंसेक्स, निफ्टी 50 अंक लुढ़का 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन (10 दिसंबर, गुरुवार) गिरावट के साथ बंद हुआ। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 143.62 अंकों की गिरावट के साथ 45,959.88 पर बंद हुआ। वहीं  निफ्टी 50.80 अंकों की गिरावट के साथ 13,478.30 पर बंद हुआ। एफएमसीजी और मेटल के अलावा अन्य सभी सेक्टर लाल निशान में बंद हुए हैं। 

बीएसई मिडकैप और स्माॅलकैप में आधा-आधा फीसदी की गिरावट आयी है। कारोबार के दौरान सेंसेक्स गिरते हुए 45,685.87 तक चला गया। इसी तरह निफ्टी 13,399.30 के निचले स्तर तक चला गया। करीब 1209 शेयरों में तेजी और 1642 में गिरावट आई। 

Opening bell: बाजार में आई गिरावट, 200 अंक फिसला सेंसेक्स, निफ्टी में 50 अंकों की गिरावट 

आज नेस्ले इंजिया, आईटीसी, ब्रिटानिया, अडाणी पोर्ट्स और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं यूपीएल, श्री सीमेंट, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा मोटर्स और एम एंड एम के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। 

सेक्टोरियल इंडेक्स की बात करें, तो आज रियल्टी, एफएमसीजी और मेटल के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स लाल निशान पर बंद हुए। इनमें ऑटो, पीएसयू बैंक, बैंक, आईटी, फाइनेंस सर्विसेज, प्राइवेट बैंक, फार्मा और मीडिया शामिल हैं।  

बता दें कि आज शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 104.08 अंक (0.23 फीसदी) नीचे 45,999.42 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी की शुरुआत 40.60 अंकों की गिरावट (0.30 फीसदी) के साथ 13,488.50 के स्तर पर हुई थी।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Closing bell: Share market closed with decline, Sensex below 46000
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget