डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन (02 दिसंबर, बुधवार) मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 0.08 फीसदी की गिरावट के साथ 37.40 अंक नीचे 44618.04 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.03 फीसदी (3.60 अंक) की गिरावट के साथ 13105.45 के स्तर पर बंद हुआ।
आज गेल, ओएनजीसी, एशियन पेंट्स, कोल इंडिया और टाइटन के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं कोटक बैंक, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, श्री सीमेंट और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।
Fuel Price: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर हुई बढ़ोतरी, जानें आज क्या हैं दाम
सेक्टोरियल इंडेक्स की बात करें तो, तो आज बैंक, पीएसयू बैंक, प्राइवेट बैंक और फाइनेंस सर्विसेज के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर बंद हुए। इनमें एफएमसीजी, फार्मा, मीडिया, रियल्टी, ऑटो, आईटी और मेटल शामिल हैं।
बता दें कि आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 76.33 अंक (0.17 फीसदी) नीचे 44,579.11 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी की शुरुआत 18.30 अंकों की गिरावट (0.14 फीसदी) के साथ 13,090.70 पर हुई।
आरंभिक कारोबार के दौरान सेंसेक्स करीब 67 अंक टूटा और निफ्टी में भी करीब 14 अंकों की गिरावट दर्ज की गई थी। दोनों सूचकांकों में पिछले सत्र के मुकाबले कमजोरी के साथ कारोबार चल रहा था। कारोबार के दौरान निफ्टी 13,100 के नीचे फिसल गया था।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

.
Post a Comment