header ads

आरबीआई के फैसले से पहले शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 150 अंक चढ़ा

मुंबई, 4 दिसंबर (आईएएनएस)। आरबीआई के फैसले से पहले शुक्रवार को देश के शेयर बाजार में कारोबार की शुरूआत तेजी के साथ हुई और प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स आरंभिक कारोबार के दौरान 150 अंकों से ज्यादा चढ़कर 44,800 पर बना हुआ था। निफ्टी में भी 50 अंकों से ज्यादा की तेजी के साथ 13,191 पर कारोबार चल रहा था। हालांकि विदेशी बाजारों से बहुत उत्साहवर्धक संकेत नहीं मिला।

सुबह 9.23 बजे सेंसेक्स पिछले सत्र से 167.93 अंकों यानी 0.38 फीसदी की तेजी के साथ 44,800.58 पर कारोबार कर रहा था जबकि निफ्टी 56.43 अंकों यानी 0.43 फीसदी की तेजी के साथ 13,190.70 पर बना हुआ था।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों पर आधारित प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स पिछले सत्र से 33.26 अंकों की तेजी के साथ 44,665.91 पर खुला और आरंभिक कारोबार के दौरान 44,814.79 तक उछला।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों पर आधारित प्रमुख संवेदी सूचकांक निफ्टी बीते सत्र से 43.50 अंकों की तेजी के साथ 13,177.40 पर खुला और शुरूआती कारोबार के दौरान 13,193.50 तक उछला जबकि इसका निचला स्तर 13,164.65 रहा।

बाजार के जानकार बताते हैं कि निवेशकों की नजर फिलहाल भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा मौद्रिक नीतियों को लेकर किए जाने वाले फैसले की घोषणा पर है। आरबीआई की छह सदस्यी मौद्रिक नीति समिति की बैठक में लिए जाने वाले फैसले की घोषणा शुक्रवार को होगी।

पीएमजे-एसकेपी



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Stock market picks up before SBI's decision, Sensex rises 150 points
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget