header ads

शेयर बाजार में गिरावट, निफ्टी 13,100 के नीचे फिसला

मुंबई, 2 दिसम्बर (आईएएनएस) घरेलू शेयर बाजार की बुधवार को शुरूआत कमजोरी के साथ हुई और आरंभिक कारोबार के दौरान सेंसेक्स करीब 67 अंक टूटा और निफ्टी में भी करीब 14 अंकों की गिरावट दर्ज की गई। दोनों सूचकांकों में पिछले सत्र के मुकाबले कमजोरी के साथ कारोबार चल रहा था। कारोबार के दौरान निफ्टी 13,100 के नीचे फिसल गया।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों पर आधारित प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स पिछले सत्र से 20.87 अंकों यानी 0.05 फीसदी की कमजोरी के साथ 44,729.52 पर खुला और आरंभिक कारोबार के दौरान 44,470.64 तक उछला जबकि इसका निचला स्तर इस दौरान 44,560.51 रहा।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों पर आधारित प्रमुख संवेदी सूचकांक निफ्टी बीते सत्र से 93.25 अंकों की बढ़त के साथ 13,121.40 पर खुला और आरंभिक कारोबार के दौरान 13,128.50 तक चढ़ा जबकि इसका निचला स्तर 13,088.80 रहा।

बाजार के विशेषज्ञ बताते हैं कि विदेशी बाजारों में अच्छे संकेत नहीं मिलने से घरेलू शेयर बाजार में कमजोरी दिखाई दे रही है।

पीएमजे-एसकेपी



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
The stock market fell, the Nifty slipped below 13,100
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget