header ads

आज रात 12.30 बजे से 24×7 मिलेगी RTGS की सुविधा, साल के 365 दिन होगा तुरंत भुगतान

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप डिजिटल लेनदेन करते हैं तो आपके लिए एक अच्‍छी खबर है। भारतीय रिजर्व बैंक आज रात 12.30 बजे आपको रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट (RTGS) की सुविधा हर वक्त उपबल्ध कराने जा रहा है। RBI के गर्वनर शक्तिकांत दास ने इस बात का ऐलान किया है। RBI गर्वनर ने कहा, यह सेवा 14 दिसंबर से 24 घंटे, सातों दिन मिलेगी। यानी ग्राहक साल 365 दिन तुरंत भुगतान कर सकेंगे।

बता दें कि अब तक RTGS की सुविधा महीने के दूसरे चौथे शनिवार को छोड़कर हफ्ते के सभी कामकाजी दिनों में सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मिलती थी, लेकिन अब ये सुविधा पूरे साल हर टाइम उपलब्ध होगी। RBI के गवर्नर शक्तिकांत दास का कहना है कि कोरोना संकट काल में देश में ऑनलाइन ट्रांजेक्शन में काफी तेजी आई है। जिसके बाद आरबीआई ने RTGS की सुविधा 24X7 घंटे उपलब्ध कराने का फैसला किया। 

जानें क्या है RTGS
RTGS का full form (Real Time Gross Settlement System) है। यह फंड ट्रांसफर करने की प्रक्रिया है। जिसके द्वारा आसानी से एक बैंक अकाउंट से दूसरे बैंक अकाउंट में पैसे भेजे या प्राप्त किये जा सकते है। आरटीजीएस के लिए कम से कम राशि जहां 2 लाख है वहीं अधिकतम राशि की कोई  सीमा नहीं है। इस व्यवस्था में पैसा तुरंत ट्रांसफर किया जा सकता है। RTGS की सुविधा 26 मार्च 2004 को शुरु हुई थी। तब इसमें सिर्फ 4 बैंक थे। वर्तमान में इसके तहत प्रतिदिन 6.35 लाख ग्राहक, 4.17 लाख करोड़ रुपयों का लेन देन करते हैं। इस समय 237 बैंकों में यह सुविधा है। 


 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
RTGS money transfer facility to be operational 24X7 from tonight at 12.30 AM
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget