header ads

Share market: सेंसेक्स-निफ्टी ने बनाया ऑल टाइम हाई

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश के शेयर बाजार में जोरदार ग्लोबल संकेतों के चलते कारोबारी सप्ताह के पहले दिन आज सोमवार को तेजी का रुख है। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही अपने ऑल टाइम हाई से ऊपर दिख रहे हैं। 200 सत्रों को बाद निफ्टी ने रिकॉर्ड ऊंचाई को छुआ है। सेंसेक्स ने 42,473 का नया स्तर छुआ है। वहीं, निफ्टी ने 12430.50 का रिकॉर्ड स्तर छुआ है। दीवाली के पहले ही बाजार की इस दीवाली में फिलहाल सेंसेक्स 584.09 यानी 1.39 फीसदी की बढ़त के साथ 42,477.15 के स्तर पर दिख रहा है। वहीं, निफ्टी  147.10 अंक यानी 1.20 फीसदी की बढ़त के साथ 12,410.65 के स्तर पर नजर आ रहा।

इससे पहले सुबह सेंसेक्स 380.91 अंक या 0.91% की तेजी के साथ 42,273.97 पर और निफ्टी 142.40 अंक या 1.16% की बढ़त के साथ 12,399.40 पर खुला है। लगभग 1115 शेयरों में तेजी, 282 शेयरों में गिरावट आई और 51 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 

शुक्रवार को तेजी में बंद हुआ था बाजार
इससे पहले शुक्रवार को बाजार तेजी के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स 552.90 अंक या 1.34% की तेजी के साथ 41,893.06 पर और निफ्टी 143.20 अंक या 1.18% की बढ़त के साथ 12,263.50 पर बंद हुआ था। 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Share market today bse sensex today gold rupee stock market nse bse news updates
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget