header ads

Share market: सेंसेक्स में 132 अंकों की तेजी, निफ्टी 12,770 के पार खुला

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश के शेयर बाजार में कारोबारी सप्ताह के पांचवें और आखिरी दिन आज शुक्रवार को तेजी का रुख है। सेंसेक्स 132.18 अंक की तेजी के साथ 43,732.14 पर और निफ्टी 41.7 अंक की बढ़त के साथ 12,771.70 पर खुला। बजाज फाइनेंस, एलएंडटी और टाटा स्टील में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिल रही है। जबकि आरआईएल, बजाज फाइनेंस और एचडीएफसी बैंक सबसे एक्टिव शेयर हैं।

दिग्गज शेयरों के साथ ही मिडकैप शेयरों में भी तेजी देखने को मिल रही है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.83 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी नजर आ रही है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.67  फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। तेल-गैस शेयरों में भी आज खरीदारी नजर आ रही है। बीएसई का ऑयल एंड गैस इंडेक्स 0.74 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है।

गुरुवार को गिरावट में बंद हुआ था बाजार
इससे पहले गुरुवार को बाजार गिरकर बंद हुआ था। सेंसेक्स 580.09 अंक या 1.31% की गिरावट के साथ 43,599.96 पर और निफ्टी 166.60 अंक या 1.29% की गिरावट के साथ 12,771.70 पर बंद हुआ था। 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Share market today 19 november bse sensex today gold rupee stock market nse bse news updates
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget