डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कोरोना महामारी के चलते कई देशों में फिर से लॉकडाउन लागू किया गया है। इसका असर कच्चे तेल (Crude oil) बाजार पर साफ तौर पर नजर आ रहा है। डिमांड कमजोर होने की वजह से इसके दाम जस के तस बने हुए हैं। यही कारण है कि, भारतीय तेल विपणन कंपनियों (IOC, HPCL & BPCL) ने आज (सोमवार, 09 नवंबर) भी पेट्रोल-डीजल (Petrol and Diesel) के दाम में किसी तरह का बदलाव नहीं किया है। बता दें कि यह लगातार 38 वां दिन है। जब ईंधन के भाव में कोई फेरबदल नहीं हुआ है।
मालूम हो कि अगस्त महीने के दूसरे पखवाड़े की शुरूआत से ही पेट्रोल की कीमतों में लगातार वृद्धि देखने को मिली थी, जो एक सितंबर तक जारी रही। यदि दिल्ली की बात करें तो यहां बीते 13 किस्तों में पेट्रोल प्रति लीटर 1.65 पैसे महंगा हुआ था। हालांकि, बीते 10 सितंबर के बाद से इसमें ठहर-ठहर कर कमी का रुख था और पिछले महीने इसमें 1.19 रुपए की कमी हो चुकी है।
पंजाब में किसान आंदोलन निहित स्वार्थ से प्रेरित : केंद्रीय मंत्री
वहीं पिछले एक महीने की अवधि को देखा जाए तो सरकारी तेल कंपनियों ने डीजल के दाम में काफी कटौती की थी। बीते 3 अगस्त से ठहर-ठहर कर इसके दाम में या तो कटौती हुई या फिर इसके दाम स्थिर रहे। ऐसा क्रम बीते दो अक्टूबर तक जारी रहा। उससे, महीने भर में डीजल 3.10 रुपए प्रति लीटर सस्ता हो चुका है।
पेट्रोल की कीमत
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 81.06 रुपए प्रति लीटर है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 87.74 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। बात करें कोलकाता की तो यहां एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 82.59 रुपए चुकाना होंगे। जबकि चैन्नई में पेट्रोल 84.14 रुपए प्रति लीटर में उपलब्ध होगा।
धनतेरस के लिए तैयार सर्राफा बाजार, ग्राहकों के लिए रखा आकर्षक उपहार
डीजल की कीमत
दिल्ली में डीजल की कीमत 70.46 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं मुंबई में डीजल 76.86 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है। कोलकाता में आपको एक लीटर डीजल 73.99 रुपए में उपलब्ध होगा। जबकि चैन्नई में एक लीटर डीजल के लिए आपको 75.95 रुपए चुकाना होंगे।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

.
Post a Comment