header ads

Fuel Price: आज आपके शहर में क्या है पेट्रोल-डीजल की कीमत, जानें यहां

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल (Petrol and Diesel) के दाम में अक्टूबर माह से शुरू हुई स्थिरता जारी है। भारतीय तेल विपणन कंपनियों (IOC, HPCL & BPCL) ने आज (रविवार, 08 नवंबर) भी ईंधन की कीमतों में कोई फेरबदल नहीं किया है। बता दें कि विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर ऑयल मार्केटिंग कंपनियां (OMC) पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करती हैं। 

ईंधन की कीमतें जहां नवंबर माह की शुरुआत से जस की तस बनी हुई हैं। वहीं 02 अक्टूबर के बाद से बीते माह भी आमजन को पेट्रोल-डीजल के रेट में राहत मिली है। इसके पहले सितंबर में भी हालात कुछ ऐसे ही रहे। हालांकि अगस्त में पेट्रोल और इसके पहले जुलाई माह में डीजल के रेट में बेतहाशा बढ़ोतरी की गई थी। फिलहाल आइए जानते हैं आज के दाम..

फंड इनफ्लो से रुपये को मिलेगी मजबूती

पेट्रोल- डीजल की कीमत
इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली सहित आर्थिक राजधानी मुंबई और महानगर कोलकाता व चैन्नई में पेट्रोल डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं। इनकी कीमत इस प्रकार हैं:- 

महानगर

पेट्रोल      

डीजल

दिल्ली 

81.06 रुपए प्रति लीटर

70.46 रुपए प्रति लीटर

मुंबई

87.74 रुपए प्रति लीटर

76.86 रुपए प्रति लीटर

कोलकाता 

82.59 रुपए प्रति लीटर

73.99 रुपए प्रति लीटर

चैन्नई

84.14 रुपए प्रति लीटर

75.95 रुपए प्रति लीटर

अडानी एंटरप्राइजेज ने झारखंड में वाणिज्यिक कोयला खदान के लिए लगाई सफल बोली

ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Petrol diesel price on 08 november 2020
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget