header ads

तिब्बती अगरबत्ती से समृद्धि के रास्ते पर आगे बढ़ता नीमू काउंटी

बीजिंग, 2 नवंबर (आईएएनएस)। चीन के तिब्बत स्वायत्त प्रदेश में तिब्बती अगरबत्ती लोगों के धार्मिक और रोजमर्रा जीवन में अपरिहार्य वस्तु है। बर्फीले क्षेत्र में प्रथम तिब्बती अगरबत्ती के नाम से नीमू तिब्बती अगरबत्ती सुप्रसिद्ध है।

नीमू काउंटी तिब्बत की राजधानी ल्हासा और शिकाजे शहर के बीच स्थित है। इस काउंटी के थुनपा कस्बे में तिब्बती अगरबत्ती बनाने का इतिहास 1300 वर्ष से अधिक पुराना है। साल 2008 में नीमू तिब्बती अगरबत्ती को राष्ट्रीय स्तर की गैर-भौतिक सांस्कृतिक अवशेषों की सूची में शामिल किया गया।

थुनपा कस्बे में पारंपरिक तरीके से तिब्बती अगरबत्तियां बनायी जाती हैं, जिसमें कई किस्मों की तिब्बती जड़ी-बूटियों को शामिल किया जाता है। इस तरह नीमू तिब्बती अगरबत्ती अपनी खास सुगंध और बहु-कृत्य की वजह से मूल्यवान अगरबत्ती मानी जाती है।

इधर के सालों में नीमू काउंटी में तिब्बती अगरबत्ती के औद्योगीकरण को मजबूत किया गया है। परिवहन रसद को संपूर्ण करना, तिब्बती अगरबत्ती सहकारिता की स्थापना करना आदि कदमों से अगरबत्ती बनाने वाले गांववासियों को सहायता मिलती है जिनसे अगरबत्ती बनाने के मानकीकरण और उद्योग श्रृंखला उन्नयन किया गया है।

अप्रैल 2019 में, नीमू काउंटी में तिब्बती अगरबत्ती सहकारिता स्थापित किया गया। इससे 15 गरीब लोगों को रोजगार मिला है। एक साल से अधिक समय में सहकारिता का उत्पादन मूल्य 18 लाख युआन से ज्यादा तक पहुंच गया है।

नीमू काउंटी में प्रचुर पारिस्थितिक संसाधन है। तिब्बती अगरबत्ती बनाने के अलावा, इस काउंटी में जैविक कृषि, तिब्बती मुर्गा उद्योग, पर्यटन उद्योग का जोरदार विकास किया जाता है। साल 2019 में क्षेत्रीय सकल उत्पादन मूल्य 1 अरब युआन तक पहुंच गया, प्रति किसान या चरवाहे की प्रयोज्य आय 14,842 युआन थी, जो साल 2018 की तुलना में 15.4 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

नीमू काउंटी के थुनपा कस्बे में तिब्बती अगरबत्ती संग्रहालय, अगरबत्ती थीम वाले हॉटल की स्थापना की जा चुकी है, जो पर्यटकों को आकर्षित करता है। पर्यटन उद्योग से स्थानीय किसानों और चरवाहों को अगरबत्ती बनाने के अलावा समृद्धि की प्राप्ति का एक और रास्ता मिल चुका है।

(श्याओ थांग)

-- आईएएनएस



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Tibetan agarbatti advises Neemu County on its way to prosperity
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget