चेन्नई, 2 नवंबर (आईएएनएस)। रेनॉ निसान ऑटोमोटिव इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (आरएनएआईपीएल) ने अपने नए कॉम्पैक्ट स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) निसान मैक्नाइट का प्रोडक्शन शुरू कर दिया है।
आरएनएआईपीएल के एमडी और सीईओ बीजू बालेंद्रन ने इसकी जानकारी दी। बीजू के मुताबिक आरएनएआईपीएल का नया एसयूवी जापानी तकनीक से पूरी तरह भारत को ध्यान में रखकर बनाया गया है और इसमें ह्यूमन सेंट्रिक इंजीनियरिंग का उपयोग हुआ है।
यह मॉडल निसान मोटर्स के निसान नेक्स्ट रणनीति का हिस्सा है। निसान ने इसे भारत के साथ-साथ वैश्विक बाजार के लिए तैयार किया है।
निसान मोटर इंडिया के एमडी राकेश श्रीवास्तव ने कहा कि निसान मैग्नाइट का प्रोडक्शन कम्पनी के लिए गर्व का पल है और इसे खासतौर पर भारतीय उपभोक्ता को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
जेएनएस
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

.
Post a Comment