चेन्नई, 2 नवंबर (आईएएनएस) कमर्शियल वाहनों के प्रमुख अशोक लेलैंड लिमिटेड ने सोमवार को कहा कि उसने पिछले महीने कुल 9,989 यूनिट्स की बिक्री की है।
अशोक लेलैंड ने बयान में कहा कि उसने पिछले महीने 9,989 यूनिट्स बेचीं, जो साल 2019 में इसी महीने के दौरान बेची गई 9,862 यूनिट्स से थोड़ी अधिक रही।
बसों की बिक्री में जहां गिरावट आई है, वहीं इस अवधि में ट्रकों की बिक्री में वृद्धि हुई है।
कंपनी ने पिछले महीने 4,021 मध्यम और भारी वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री की, जो साल 2019 के अक्टूबर में 3,571 यूनिट्स रही थी।
वहीं हल्के वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री भी पिछले महीने बढ़कर 5,401 यूनिट्स हो गई, जबकि अक्टूबर 2019 के दौरान यह संख्या 4,731 थी।
एमएनएस-एसकेपी
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

.
Post a Comment