header ads

Share Market: सेंसेक्स 1066 अंक फिसला, निफ्टी 11700 के नीचे बंद, निवेशकों के 3.28 लाख करोड़ रुपये डूबे

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। पिछले 10 सत्रों में बाजार में आई तेजी के बाद सेंसेक्स 1066.33 अंकों की गिरावट के साथ 39,728.41 पर और निफ्टी 290.70 अंक टूटकर 11,680.35 पर बंद हुआ।  शेयर बाजार में आई इस गिरावट में निवेशकों के करीब 3 लाख करोड़ रुपये डूब गए। बुधवार को बीएसई लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 1,60,56,605.84 करोड़ था। यह आज घटकर 1,57,65,742.89 करोड़ रुपये रह गया।

कैसा रहा दिनभर का कारोबार?
दिनभर के कारोबार में सेसेंक्स ने 41,048.05 का उच्च स्तर और 39,667.47 का निम्न स्तर छुआ। सुबह सेंसेक्स 41,048.05 के स्तर पर खुला। बुधवार को यह 40,794.74 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 290.70 (2.43%) अंक की गिरावट के साथ 11,680.35 पर बंद हुआ। निफ्टी सुबह 52.4 अंकों की तेजी के साथ 12,023.45 के स्तर पर खुला था। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 12,025.45 का उच्च स्तर और 11,661.30 का निम्न स्तर छुआ। बीएसई मिडकैप इंडेक्स और स्मॉलकैप इंडेक्स ने डेढ़ से पौने दो फीसदी तक की गिरावट आई।

निफ्टी के सभी सेक्टर्स में गिरावट
निफ्टी के सभी सेक्टर्स ने कारोबारियों को निराश किया। प्राइवेट बैंक इंडेक्स ने सवा तीन फीसदी तक का गोता लगाया। फाइनेंशियल सर्विस, आईटी, मीडिया और सरकारी बैंक इंडेक्स तीन-तीन फीसदी तक कमजोर पड़े। रियल्टी इंडेक्स में ढाई फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई। प्राइवेट बैंकों में सिर्फ सिटी यूनियन बैंक और फाइनेंशियल सर्विस इंडेक्स पर केवल आईसीआईसीआई जनरल इंश्योरेंस के शेयर चढ़े। सभी रियल्टी, आईटी और सरकारी बैंक शेयरों ने निराश किया। मीडिया इंडेक्स पर डिश टीवी के शेयर 7 फीसदी तक टूटे।

निफ्टी 50 इंडेक्स पर गिरने वाले टॉप पांच शेयर

कंपनी कमजोरी (%) अंतिम भाव
बजाज फाइनेंस 4.98 3,204 रुपये
टेक महिंद्रा 4.43 811.25 रुपये
आईसीआईसीआई बैंक 4.07 390.25 रुपये
इंडसइंड बैंक 3.93 598.15 रुपये
रिलायंस इंडस्ट्रीज 3.68 2,203.25 रुपये

क्या है गिरावट के कारण?
अमेरिका में राहत पैकेज में देरी और चीन के साथ तनाव बाजार में गिरावट के बड़े कारण है। इसके अलावा यूरोप के कई देशों में फिर से कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। इस वजह से कई देशों की सरकारें सख्त पाबंदियों का एलान कर सकती हैं। फ्रांस ऐसा कर चुका है। इससे निवेशकों की चिंता बढ़ गई है और बाजार में गिरावट देखी जा रही है। बुधवार को अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 0.58% की गिरावट के साथ 165.81 अंक नीचे 28,514.00 पर बंद हुआ। ब्रिटेन के FTSE और फ्रांस के CAC इंडेक्स में भी गिरावट देखी गई। जापान का निक्केई इंडेक्स भी करीब 139.73 अंक टूटा।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Sensex Sinks 1,066 Points, Amid Global Selloff
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget