डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश के शेयर बाजार में कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन आज गुरुवार को तेजी का रुख है। सेंसेक्स 37.04 अंक या 0.09% बढ़कर 40831.78 पर और निफ्टी 6.80 अंक या 0.06% बढ़कर 11977.80 पर खुला है। लगभग 590 शेयरों में तेजी, 356 शेयरों में गिरावट आई और 57 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
हालांकि छोटे-मझोले शेयरों में खरीदारी नजर आ रही है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.24 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स भी 0.36 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। तेल-गैस शेयरों में भी आज तेजी नजर आ रही है। बीएसई का ऑयल एंड गैस इंडेक्स 0.45 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है।
गुरुवार को तेजी में बंद हुआ था बाजार
इससे पहले गुरुवार को बाजार तेजी के साथ बंद हुआ था। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 2 अंक की गिरावट के साथ 40,623 पर खुला। लेकिन कारोबार के अंत में सेंसेक्स 169.23 अंकों की तेजी के साथ 40,794 पर और निफ्टी 36.55 अंक की तेजी के साथ 11,971 पर बंद हुआ था।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

.
Post a Comment