header ads

Fuel Price: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर मिली राहत, जानें आज आपके शहर में क्या है दाम

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश के कई राज्यों में पेट्रोल की कीमतें 90 रुपए प्रति लीटर तक जा पहुंची हैं। वहीं डीजल का भाव भी कम नहीं है। हालांकि बीते पांच दिनों से पेट्रोल-डीजल (Petrol and Diesel) की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं बीते माह में रेट में कटौती की गई। भारतीय तेल विपणन कंपनियों (IOC, HPCL & BPCL) ने आज (गुरुवार, 08 अक्टूबर) लगातार छठवें दिन ईंधन के दाम में किसी तरह का बदलाव नहीं किया है।

बता दें कि आखिरी बार शुक्रवार को डीजल की कीमत में 08 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई थी। बीते माह सितंबर माह में जहां एक दिन छोड़कर ईंधन के दाम में बदलाव देखने को मिला। वहीं अगस्त में पेट्रोल की कीमत में लगातार वृद्धि देखने को मिली थी। जबकि बात करें जुलाई माह की तो इस महीने में डीजल का भाव बेतहाशा बढ़ाया गया था।

 आगामी दिनों में महंगा हो सकता है ईंधन

पेट्रोल- डीजल की कीमत
इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली सहित आर्थिक राजधानी मुंबई और महानगर कोलकाता व चैन्नई में पेट्रोल डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं। इनकी कीमत इस प्रकार हैं:- 

महानगर

पेट्रोल      

डीजल

दिल्ली 

81.06 रुपए प्रति लीटर

70.46 रुपए प्रति लीटर

मुंबई

87.74 रुपए प्रति लीटर

76.86 रुपए प्रति लीटर

कोलकाता 

82.59 रुपए प्रति लीटर

73.99 रुपए प्रति लीटर

चैन्नई

84.14 रुपए प्रति लीटर

75.95 रुपए प्रति लीटर

खाद्यान्नों के सार्वजनिक वितरण के लिए एमएसपी पर खरीद जरूरी 

ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Petrol diesel price on 08 october 2020
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget