डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में इन दिनों सुस्ती छाई हुई है। जिसके चलते कच्चे तेल (Crude oil) की कीमतों में कोई खास उतार- चढ़ाव देखने को नहीं मिल रहा है। इसका असर यह, कि आज (बुधवार, 21 अक्टूबर) भी भारतीय तेल विपणन कंपनियों (IOC, HPCL & BPCL) ने पेट्रोल-डीजल (Petrol and Diesel) के दाम में किसी तरह का बदलाव नहीं किया है। यह लगातार 20वां दिन है जब ईंधन के दाम में कोई फेरबदल नहीं हुआ है।
बता दें कि अक्टूबर माह की शुरुआत से ही ईंधन के दाम में आमजनों को राहत मिली हुई है। बीते माह सितंबर माह में जहां एक दिन छोड़कर ईंधन के दाम में बदलाव देखने को मिला। वहीं अगस्त में पेट्रोल की कीमत में लगातार वृद्धि देखने को मिली। जबकि बात करें जुलाई माह की तो इस महीने में डीजल का भाव बेतहाशा बढ़ाया गया था।
मस्कट के लिए उड़ान सेवाएं शुरू कर रहा स्पाइसजेट
पेट्रोल की कीमत
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 81.06 रुपए प्रति लीटर है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 87.74 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। बात करें कोलकाता की तो यहां एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 82.59 रुपए चुकाना होंगे। जबकि चैन्नई में पेट्रोल 84.14 रुपए प्रति लीटर में उपलब्ध होगा।
डीजल की कीमत
दिल्ली में डीजल की कीमत 70.46 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं मुंबई में डीजल 76.86 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है। कोलकाता में आपको एक लीटर डीजल 73.99 रुपए में उपलब्ध होगा। जबकि चैन्नई में एक लीटर डीजल के लिए आपको 75.95 रुपए चुकाना होंगे।
बुलेट ट्रेन परियोजना के अनुबंध की उम्मीद पर एलएंडटी के शेयरों में तेजी
ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

.
Post a Comment