header ads

Fuel Price: पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने आज नहीं बढ़ाया जेब पर भार, जानें अपने शहर के दाम

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय तेल विपणन कंपनियों (IOC, HPCL & BPCL) ने आज (सोमवार, 12 अक्टूबर) लगातार दसवें दिन ईंधन के दाम में कोई फेरबदल नहीं किया है। यानी कि देशभर में आज भी पेट्रोल-डीजल (Petrol and Diesel) पुराने दामों पर ही उपलब्ध होगा। ईंधन के दामों में यह स्थिरता अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude oil) बाजार में सुस्ती के चलते है। बता दें कि शुक्रवार को अंतिम क्षणों में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट देखने को मिली थी। 

बता दें कि, अक्टूबर माह के शुरुआत से ही पेट्रोल के दामों में लगातार स्थिरता देखने को मिल रही है। वहीं इसके पहले सितंबर माह में पेट्रोल की कीमत कभी कम हुई तो कभी स्थिरता रही। राजधानी दिल्ली में बीते 10 सितंबर के बाद से पेट्रोल की कीमत 1.19 रुपए प्रति लीटर तक कम हो चुकी है। 

जुलाई-सितंबर में सीपी, खान मार्केट में औसत खुदरा किराया 14 फीसदी घटा

बात करें डीजल की तो पिछले एक महीने की अवधि में सरकारी कंपनियों ने डीजल के दाम में काफी कटौती की है। बीते 3 अगस्त से इसके दाम में कभी कटौती हुई या फिर इसके दाम स्थिर रहे। ऐसा क्रम बीते दो अक्टूबर तक जारी रहा। इससे, महीने भर में डीजल 3.10 रुपए प्रति लीटर सस्ता हो चुका है।

पेट्रोल- डीजल की कीमत
इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली सहित आर्थिक राजधानी मुंबई और महानगर कोलकाता व चैन्नई में पेट्रोल डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं। इनकी कीमत इस प्रकार हैं:- 

महानगर

पेट्रोल      

डीजल

दिल्ली 

81.06 रुपए प्रति लीटर

70.46 रुपए प्रति लीटर

मुंबई

87.74 रुपए प्रति लीटर

76.86 रुपए प्रति लीटर

कोलकाता 

82.59 रुपए प्रति लीटर

73.99 रुपए प्रति लीटर

चैन्नई

84.14 रुपए प्रति लीटर

75.95 रुपए प्रति लीटर

 इस त्यौहारी मौसम में लोगों का रुझान ऑनलाइन खरीदारी की ओर

ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Petrol diesel price on 12 october 2020
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget