header ads

share Market: शेयर बाजार में बिकवाली की आंधी, निवेशकों के डूबे 4.58 लाख करोड़ रुपए

डिजिटल डेस्क, मुंबई। यूरोपीय शेयर बाजारों की बिकवाली का असर सोमवार को भारतीय शेयर बाजार पर भी देखने को मिला। बीएसई सेंसेक्स 811 अंक गिरकर 38,034 अंक पर बंद हुआ। एनएसई का निफ्टी 50 भी 254 अंक लुढ़ककर 11,250 पर आ गया। इस गिरावट में निवेशकों के 4.58 लाख करोड़ रुपये डूब गए। बीएसई का बाजार पूंजीकरण गिरकर 154.42 लाख करोड़ रुपये पर आ गया। दरअसल, उन देशों में फिर से कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं, जिन्होंने इस पर काफी हद तक काबू पा लिया था। इस वजह से सोमवार को यूरोपीय शेयर बाजारों में कारोबार शुरू होने पर भारी गिरावट देखने को मिली। इसका सीधा असर घरेलू बाजार पर भी पड़ा।

कैसा रहा दिनभर का कारोबार?
सेंसेक्स सुबह 33.13 अंकों की मामूली गिरावट के साथ 38,812.69 पर खुला और 811.68 (2.09%) की गिरावट के साथ 38,034.14 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेसेंक्स ने 38,990.76 के ऊपरी और 37,938.53 के निचले स्तर को छुआ। जबकि निफ्टी 1.15 अंक की गिरावट के साथ 11,503.80 पर खुला और 254.40 (2.21%) की गिरावट के साथ 11,250.55 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 11,535.25 के ऊपरी और 11,218.50 के निचले स्तर को छुआ। मिडकैप और स्मॉलकैप में भी गिरावट देखने को मिली। BSE का मिडकैप इंडेक्स 516.21 अंक की गिरावट के साथ 14,531.59 जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स 552.64 की गिरावट के साथ 14,747.34 पर बंद हुआ।

NSE टॉप 5 लूजर्स
इंडसइंड बैंक- 560.95 (-8.52%)
टाटा मोटर्स - 136.30 (-7.84%)
हिंडाल्को- 166.50 (-7.24%)
टाटा स्टील- 371.55 (-6.06%)
जेएसडब्ल्यू स्टील- 270.30 (-6.05%)

बाजार में कल के इन इवेंट पर रखे नजर

  • एंजेल ब्रोकिंग आईपीओ: ब्रोकरेज हाउस का आईपीओ कल सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा।
  • सेबी के अध्यक्ष का संबोधन: सेबी के अध्यक्ष अजय त्यागी सुबह 11 बजे 25वीं वार्षिक आम बैठक में एएमएफआई सदस्यों को संबोधित करेंगे।
  • अमेरिकी बाजार: अमेरिकी बाजारों पर ट्रेडरों की नजर रहेगी। जिस तरह का मूवमेंट अमेरिकी बाजार में देखने को मिलेगा उसका असर दलाल स्ट्रीट पर भी दिख सकता है।
     


.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Investors lose Rs 4.58 lakh crore, top factors behind Sensex's 812-point crash
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget