डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश के शेयर बाजार में कारोबारी सप्ताह के पांचवें और आखिरी दिन आज शुक्रवार को तेजी का रुख है। सेंसेक्स 438.29 अंक की तेजी के साथ 36,991.89 पर और निफ्टी 104.85 अंक की बढ़त के साथ 10,910.40 पर खुला है। लगभग 768 शेयरों में तेजी, 199 शेयरों में गिरावट आई और 35 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
गुरुवार को भारी गिरावट में बंद हुआ था बाजार
इससे पहले गुरुवार को बाजार भारी गिरावट में बंद हुआ था। खराब ग्लोबल संकेतों के चलते लगातार छठे दिन बिकवाली का दबाव देखने को मिला था। सेंसेक्स 1,114.82 अंक या 2.96% की गिरावट के साथ 36553.60 पर और निफ्टी 326.40 अंक या 2.93% नीचे गिरकर 10805.50 पर बंद हुआ था। मंथली एक्सपायरी के दिन यह 9 साल की सबसे बड़ी गिरावट रही थी।
वहीं निफ्टी में 18 मई के बाद सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिली थी। इंट्रा डे में निफ्टी 18 जून के बाद पहली बार 100 DEMA के स्तर 10909 के नीचे आ गया था। बैंक निफ्टी भी 2 फीसदी से ज्यादा टूटा है। निफ्टी के सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए था। सेंसेक्स और निफ्टी में करीब 3 फीसदी की गिरावट देखने को मिली थी। बैंक निफ्टी 722 अंक गिरकर 20,457 पर बंद हुआ। मिडकैप 414 अंक गिरकर 16,040 पर बंद हुआ था।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

.
Post a Comment