डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश के शेयर बाजार में कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन आज गुरुवार को गिरावट का रुख है। सेंसेक्स 182.21 अंक की गिरावट के साथ 39,120.64 पर और निफ्टी 65.15 अंक की गिरावट के साथ 11,539.40 पर खुला है। ओएनजीसी, एचसीएल टेक और रिलायंस इंडस्ट्रीज में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिल रही है। जबकि आईसीआईसीआई बैंक, बजाज ऑटो और टीसीएस में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिल रही है। सेक्टरों में बैंक निफ्टी एक फीसदी नीचे है, जबकि फार्मा इंडेक्स आधा फीसदी बढ़ा है। मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक लाल में कारोबार कर रहे हैं।
वहीं दिग्गज शेयरों के साथ ही मिडकैप शेयरों में भी कमजोरी देखने को मिल रही है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.5 फीसदी की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा है। स्मॉलकैप शेयरों में भी बिकवाली नजर आ रही है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.52 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। हालांकि तेल-गैस शेयरों में आज कुछ खरीदारी नजर आ रही है। बीएसई का ऑयल एंड गैस इंडेक्स 0.16 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

.
Post a Comment