header ads

Fuel Price: लंबे समय के बाद डीजल के भाव हुए कम, जानें आज क्या है कीमत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude oil) की कीमतों में उतार- चढ़ाव जारी है। ऐसे में घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल (Petrol- Diesel) की कीमतोंं में बीते कुछ माह से लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। लेकिन आज (गुरुवार, 03 सितंबर) लंबे समय बाद डीजल (Diesel) के भाव कम हुए हैं। देश की राजधानी दिल्ली में डीजल की कीमत में 16 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई है। 
हालांकि पेट्रोल (Petrol) के भाव में कोई बदलाव नहीं किया गया है। 

आपको बता दें कि डीजल की कीमतों में बीते 32 दिनों से कोई फेरबदल नहीं हुआ था। वहीं बात करें अगर पेट्रोल की तो बीते 17 दिनों में इसके रेट में 1.65 रुपए प्रति लीटर का इजाफा हुआ है। भारतीय तेल विपणन कंपनियों (IOC, HPCL & BPCL) ने पेट्रोल की कीमत में आखिरी बार मंगलवार को 4 से 5 पैसे प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की थी। फिलहाल जानते हैं आज देश के प्रमुख महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत...

आम्रपाली ग्रुप के छह अटके प्रोजेक्ट्स की फंडिंग करेगा SBI कैपिटल

पेट्रोल की कीमत
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 82.08 रुपए प्रति लीटर है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 88.73 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। बात करें कोलकाता की तो यहां एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 83.57 रुपए चुकाना होंगे। जबकि चैन्नई में पेट्रोल 85.04 रुपए प्रति लीटर में उपलब्ध होगा।

डीजल की कीमत
दिल्ली में डीजल की कीमत 73.40 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं मुंबई में डीजल 79.94 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है। कोलकाता में आपको एक लीटर डीजल 76.90 रुपए में उपलब्ध होगा। जबकि चैन्नई में एक लीटर डीजल के लिए आपको 78.71 रुपए चुकाना होंगे।

हुंडई मोटर इंडिया की अगस्त में घरेलू बिक्री 20 प्रतिशत बढ़ी

ऐसे तय होती है कीमत
विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर ऑयल मार्केटिंग कंपनियां (OMC) पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करती हैं। इंडियन ऑयल (Indian Oil), भारत पेट्रोलियम (Bharat Petroleum) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (Hindustan Petroleum) हर रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर का कमीशन और अन्य चीजों को जोड़ने के बाद तेल का दाम दोगुना तक बढ़ जाता है। 

इसके अलावा बात करें राज्यों में अलग- अलग कीमतों की तो प्रत्येक राज्य पेट्रोल व डीजल पर अलग-अलग स्थानीय बिक्री कर अथवा मूल्य वर्धित कर (VAT) लगाते हैं। इस कारण उपभोक्ताओं के लिए राज्यों के हिसाब से डीजल और पेट्रोल की दरें बदल जाती हैं।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Petrol diesel price on 03 september 2020
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget