डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude oil) की कीमतें सीमित दायरे में हैं, लेकिन जल्द ही इसका भाव बढ़ सकता है। वहीं घरेलू बाजार में पेट्रोल (Petrol) के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। हालांकि भारतीय तेल विपणन कंपनियों (IOC, HPCL & BPCL) ने आज (बुधवार, 01 सितंबर) पेट्रोल-डीजल (Petrol- Diesel) की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। यानी कि ये पुराने रेट पर ही देशभर में उपलब्ध होंगे। इससे पहले पेट्रोल के रेट में 4 से 5 पैसे प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की गई थी।
बता दें कि बीते 15 दिन में पेट्रोल की कीमत में लगभग हर दिन कुछ पैसों का इजाफा किया गया है। इससे यह 1.65 रुपए महंगा हो गया है। हालांकि इन बीते पंद्रह दिनों में डीजल की कीमत पहले की तरह ही है। डीजल का यह लगातार 33 वां दिन है, जब डीजल की इसकी कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। फिलहाल जानते हैं आज पेट्रोल के दाम...
बाजार में आएगी IPOs की बहार, 34 कंपनियां कतार में, निवेश का मिलेगा मौका
पेट्रोल की कीमत
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 82.08 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 88.73 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। बात करें कोलकाता की तो यहां एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 83.57 रुपए चुकाना होंगे। जबकि चैन्नई में पेट्रोल 85.04 रुपए प्रति लीटर में उपलब्ध होगा।
डीजल की कीमत
दिल्ली में डीजल की कीमत 73.56 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं मुंबई में डीजल 80.11 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है। कोलकाता में आपको एक लीटर डीजल 77.06 रुपए में उपलब्ध होगा। जबकि चैन्नई में एक लीटर डीजल के लिए आपको 78.86 रुपए चुकाना होंगे।
आम्रपाली ग्रुप के छह अटके प्रोजेक्ट्स की फंडिंग करेगा SBI कैपिटल
ऐसे तय होती है कीमत
विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर ऑयल मार्केटिंग कंपनियां (OMC) पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करती हैं। इंडियन ऑयल (Indian Oil), भारत पेट्रोलियम (Bharat Petroleum) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (Hindustan Petroleum) हर रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर का कमीशन और अन्य चीजों को जोड़ने के बाद तेल का दाम दोगुना तक बढ़ जाता है।
इसके अलावा बात करें राज्यों में अलग- अलग कीमतों की तो प्रत्येक राज्य पेट्रोल व डीजल पर अलग-अलग स्थानीय बिक्री कर अथवा मूल्य वर्धित कर (VAT) लगाते हैं। इस कारण उपभोक्ताओं के लिए राज्यों के हिसाब से डीजल और पेट्रोल की दरें बदल जाती हैं।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

.
Post a Comment