मुंबई, 24 सितम्बर (आईएएनएस)। विदेशी बाजारों से मिले खराब संकेतों से गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में शुरूआती कारोबार में कोहराम का आलम रहा। सेंसेक्स 600 अंक लुढ़ककर कर 37,000 के करीब आ गया। वहीं, निफ्टी भी 150 अंकों से ज्यादा टूटकर 11,000 के नीचे तक लुढ़का।
हालांकि बाद में थोड़ी रिकवरी आई, फिर भी सेंसेक्स सुबह 9.50 बजे पिछले सत्र से 409.61 अंकों यानी 1.09 फीसदी की गिरावट के साथ 37,258.81 पर कारोबार कर रहा था जबकि निफ्टी बीते सत्र से 124.15 अंकों यानी 1.12 फीसदी की गिरावट के साथ 11,007.70 पर बना हुआ था।
निराशाजनक वैश्विक संकेतों से घरेलू शेयर बाजार में आरंभिक कारोबार के दौरान बिकवाली का भारी दबाव बना हुआ था।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों पर आधारित प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स पिछले सत्र से 386.24 अंकों की गिरावट के साथ 37,282.18 पर खुला और 37,058.79 तक लुढ़का जबकि आरंभिक कारोबार के दौरान सेंसेक्स का ऊपरी स्तर 37,304.26 रहा।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों पर आधारित प्रमुख संवेदी सूचकांक निफ्टी बीते सत्र से 120.85 अंकों की गिरावट के साथ 11,011 पर खुला और कारोबार के दौरान 10,951.80 तक लुढ़का जबकि आरंभिक कारोबार के दौरान निफ्टी का ऊपरी स्तर 11,015.30 रहा।
पीएमजे-एसकेपी
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

.
Post a Comment