हनोई, 19 सितंबर (आईएएनएस)। वियतनाम ने पांच महीने के बाद शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों के परिचालन को फिर से शुरू किया। कोविड-19 महामारी के कारण पांच महीने से परिचालन बंद था।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, शनिवार सुबह वियतनाम एयरलाइंस ने 60 यात्रियों को लेकर हनोई के नोइ बाई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से टोक्यो के लिए उड़ान भरी।
अधिकांश यात्री वियतनामी छात्र और वर्कर हैं जो अध्ययन और काम जारी रखने के लिए जापान वापस जा रहे हैं।
देश की सरकारी मीडिया के अनुसार, उड़ान में कई जापानी नागरिक भी थे।
वियतनाम से बाहर निकलने वाले यात्रियों के पास प्रस्थान से पहले 72 घंटे के भीतर कराए गए पोलीमरेज चेन रिएक्शन (पीसीआर) कोविड-19 टेस्ट परिणाम का सर्टिफिकेट होना चाहिए।
सितंबर में, वियतनाम एयरलाइंस द्वारा जापान के लिए तीन और उड़ानों का परिचालन किए जाने की उम्मीद है, जबकि टोक्यो से हनोई के लिए रिवर्स रूट की व्यवस्था बाद में की जाएगी।
वियतनाम ने मार्च के अंत में सभी अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों के परिचालन को बंद कर दिया था।
देश में शनिवार सुबह तक कोरोना के 1,068 मामले सामने आ चुके थे, जबकि 35 लोगों की मौत हो चुकी थी।
वीएवी/एसजीके
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

.
Post a Comment