मुंबई, 23 सितम्बर (आईएएनएस)। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को कारोबार की शुरूआत तेजी के साथ हुई। आरंभिक कारोबार के दौरान सेंसेक्स 400 अंकों से ज्यादा उछाल के साथ 38,000 के ऊपर चला गया और निफ्टी में भी 100 अंकों से ज्यादा की बढ़त दर्ज की गई।
वैश्विक बाजार से मिले सकारात्मक संकेतों से घरेलू शेयर बाजार में कारोबारी रुझान तेज बना हुआ था।
सुबह, 9.38 बजे सेंसेक्स पिछले सत्र से 253.71 अंकों यानी 0.67 फीसदी की तेजी के साथ 37,987.79 पर कारोबार कर रहा था और निफ्टी बीते सत्र से 65.05 अंकों यानी 0.58 फीसदी की तेजी के साथ 11,218.70 पर बना हुआ था।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों पर आधारित प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स पिछले सत्र से 390.86 अंकों की तेजी के साथ 38,124.94 पर खुला और 38,140.07 तक उछला जबकि आरंभिक कारोबार के दौरान सेंसेक्स का निचला स्तर 37,904.26 रहा।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों पर आधारित प्रमुख संवेदी सूचकांक निफ्टी बीते सत्र से 105.10 अंकों की बढ़त के साथ 11,258.75 पर खुला और 11,259.55 तक चढ़ा जबकि शुरूआती कारोबार के दौरान निफ्टी का निचला स्तर 11,200.75 रहा।
बाजार के जानकार बताते हैं कि बीते सत्र में अमेरिकी बाजार में आई तेजी से घरेलू शेयर बाजार को सपोर्ट मिला है।
पीएमजे-एसकेपी
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

.
Post a Comment